मोदी को नीतीश ने दी बधाई, नहीं मिला केक

Nitish wishes Modi on 62nd birthday
पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी ने राज्‍य के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की परवाह किए बगैर गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी का 63वां जन्‍मदिन बहुत धूमधाम से मनाया। उन्‍होंने केवल जन्‍मदिन ही नहीं बल्कि मोदी को भावी प्रधानमंत्री के रूप में भी पेश कर दिया। मोदी के जन्‍मदिन की बात किए जाने पर नीतीश ने कहा कि मैं इस अवसर पर उनकी लंबी उम्र की कामना करता हूं, लेकिन मुझे दुख इस बात का है कि इस कार्यक्रम के संयोजक और मेरे मंत्रिमंडलीय सहयोगी गिरिराज जी ने मुझे केक नहीं खिलाया।

उनसे आपत्ति की बात पूछे जाने पर उन्‍होंने कहा कि 'मैं क्‍यों आपत्ति करूंगा? मुझे खुशी है कि भाजपा ने मोदी का जन्‍मदिन मनाया'। इस अवसर पर पार्टी के सैकड़ों विधायकों, सांसदों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसमें मिठाइयां और केक बांटे गए। समारोह में गिरिराज ने एक बड़ा सा केक काटा और पत्रकार वार्ता में कहा कि आज उस शख्‍स का जन्‍मदिन है, जो राष्‍ट्रनिर्माता है।

उन्‍होंने कहा कि देश की जनता मोदी को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर देखना चाहती है। इस मौके पर पटना सहित राज्‍य भर में मोदी की तस्‍वीरों वाली बड़ी-बड़ी होर्डिंग्‍स लगाई गई थी। इस होर्डिंग्‍स के जरिए भी मोदी को भावी प्रधानमंत्री बताया गया है। गिरिराज ने मोदी और नीतीश की तुलना करते हुए कहा कि दोनों में कोई फर्क नहीं है, दोनों ही विकास पुरूष हैं।

पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और कार्यकर्ता मोदी का जन्‍मदिन मना रहे है, लेकिन मोदी नहीं मना रहे। वह चुनावी अभियान में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। आज उनको शुभकामनाए देने के लिए पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन गडकरी गुजरात में मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि गडकरी ने मोदी और उनसे नाराज केशु भाई पटेल के बीच सुलह कराने की कवायत शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+