विकास पुरूष नरेंद्र मोदी के 62 साल पूरे

मोदी सोमवार को विवेकानंद युवा सम्मेलन के लिए राजकोट जाएंगे और लगभग 14 हजार युवाओं को संबोधित करेगे। उस दौरान वहां भाजपा नेता नितिन गडकरी भी मौजूद रहेंगे। इस समय नरेंद्र मोदी एक महीने की रथ यात्रा पर हैं। गडकरी भी अंबाजी से उनके साथ रथ यात्रा में शामिल हो जाएंगे। नरेंद्र मोदी के लिए यह चुनाव प्रधानमंत्री पद की दावेदारी के लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है।
इस साल के अंत में गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में मोदी की शानदार कामयाबी ही उनको प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी तक ले जाएगी। मोदी के लिए समर्थन जुटाने के लिए उनके साथ भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हो चुकी है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली मोदी के अभियान में शामिल हो चुके हैं। जबकि गडकरी उनकी रथ यात्रा में शामिल होने की तैयारी में हैं।
मंगलवार को गांधीनगर में मोदी के रथ पर सुषमा स्वराज भी शामिल होंगी। गांधीनगर में 18 सितंबर को सरपंच सम्मेलन होने वाला है। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले इस कार्यक्रम को अंतिम कार्यक्रम बताया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान राज्यभर के सरपंचों को सम्मानित होने की योजना है।












Click it and Unblock the Notifications