राहत के आसार, मिलेंगे 6 से ज्यादा सिलेंडर!

सरकार के इस फैसले पर राजनीतिक दलों ने कड़ा विरोध किया था। सिलेंडर के दाम बढ़ाने पर तृणमूल कांग्रेस ने सरकार को धमकी दी थी कि अगर इस पर जनता को राहत न दी गई तो पार्टी अपना समर्थन वापस ले सकती है। अत: यूपीए ने स्थिति को भांप कर अपना निर्णय वापस लेने पर विचार किया है। बाजार भाव पर एक सिलेंडर की कीमत लगभग 750 रूपये होती है। अब सब्सिडी प्राप्त सिलेंडरों की संख्या बढ़ने से निश्चित रूप से जनता को राहत मिलेगी।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य विवेक गुप्ता ने कहा कि हमने सिर्फ एलपीजी पर ही नहीं बल्कि एफडीआई और डीजल के बढ़ाये गये दामों पर भी रोलबैक की बात की है। आम आदमी को राहत मिलने से हम खुश हैं।
हम मंगलवार शाम को पार्टी मीटिंग करेंगे जिसमें निर्णय लिया जाएगा कि आगे क्या करना है।












Click it and Unblock the Notifications