कांग्रेस के तो कान के नीचे बजाना चाहिए: ठाकरे

Aditya Thackeray
मुंबई। अभी तक शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की तीखी बयानबाजियों से देश अवगत था लेकिन अब जूनियर ठाकरे की दहाड़ से भी लोग वाकिफ हो गये हैं जो कि सीनियर ठाकरे की ही तरह काफी तीखी है। जी हां हम बात कर रहे हैं आदित्य ठाकरे की।

ठाकरे खानदान की तीसरी पीढ़ी भी अपने बड़ों की तरह काफी आक्रामक और तेज हैं। बढ़े हुए डीजल के दामों के खिलाफ निकाली गयी रैली में जवान आदित्य ठाकरे ने अपने उग्र तेवर दिखा दिये।

22 साल के आदित्य ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस को सुनायी देना और दिखायी देना बिल्कुल बंद हो गया है वो भूल गयी है कि कान के नीचे जब थप्पड़ पड़ता है तो उसकी आवाज कैसे होती है? लगता है किसी दिन ट्रेलर देना होगा। आदित्य ठाकरे ने पूरा भाषण मराठी में दिया। इससे पहले शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे ने भी डीजल प्राइस को लेकर सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह पर तीखा वार किया था।

ठाकरे ने कहा था कि बढ़े दाम आतंकी हमले जैसे हैं और सोनिया-मनमोहन दोनों कसाब से कम नहीं है। शिवसना डीजल प्राईस के बढ़े हुए दामों का विरोध कर रही है इसलिए उसने मुंबई में विरोध रैली निकाली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+