'बोफोर्स का सबक भूल गयी है कांग्रेस'

बोफोर्स घोटाले के बाद प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या हो गयी थी इसलिए कांग्रेस को हमदर्दी के वोट मिल गये थे लेकिन फिर भी वो पूर्ण बहुमत से कोसो दूर थी इसलिए जनता नहीं कांग्रेस की मेमोरी काफी कमोजर है जो कि सच भूल गयी है।
गौरतलब है कि शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने बड़ी ही मजाकिया अंदाज में कहा कि देश बोफोर्स भूल गया, कोलगेट भी भूल जायेगा। शोर मचाने से ना कुछ हुआ है और ना ही कुछ होगा।
आपको बता दें कि कैग रिपोर्ट आने के बाद से कोयला आवंटन घोटाला बेनकाब हुआ है। जिसके तहत अभी तक कई आवंटनों को रद्द किया जा चुका है। इसी सिलसिले में शनिवार को इंटर मिनिस्टीरियल ग्रुप ने तीन और कोयला खदानों के आवंटन को रद्द करने की बात कही थी जिसके जवाब में शिंदे ने इस तरह का बयान दिया था।












Click it and Unblock the Notifications