'बोफोर्स भूल गये, कोलगेट भी भूल जायेंगे'
पुणे। देश की सरकार को शर्मसार करने वाले कोयला खादान घोटाले पर आवटंन दनादान रद्द किये जा रहे हैं लेकिन देश की सत्तासीन सरकार को ना तो शर्म आ रही है और ना ही उन्हें किसी चीज की चिंता है।
इस के बावजूद भी वो भद्दे से भद्दे तर्क और मजाक कर रहे हैं। अभी तक बेबाक टिपपणी करने के लिए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ही बदनाम थे लेकिन अब उनका साथ देने के लिए एक और मंत्री आ गये हैं। और यह देश की विडंबना है कि वो मंत्री देश का गृहमंत्री है।
गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने बड़ी ही मजाकिया अंदाज में कहा कि देश बोफोर्स भूल गया, कोलगेट भी भूल जायेगा। शोर मचाने से ना कुछ हुआ है और ना ही कुछ होगा। गृहमंत्री ने यह बात पुणे के एक कार्यक्रम के दौरान कही। जिसे सुनकर सभी दंग रह गये।
आपको बता दें कि कैग रिपोर्ट आने के बाद से कोयला आवंटन घोटाला बेनकाब हुआ है। जिसके तहत अभी तक कई आवंटनों को रद्द किया जा चुका है। इसी सिलसिले में शनिवार को इंटर मिनिस्टीरियल ग्रुप ने तीन और कोयला खदानों के आवंटन को रद्द करने की बात कही थी जिसके जवाब में शिंदे ने इस तरह का बयान दिया है।
शिंदे के इस बयान पर राजनीति गर्मा गयी है।भाजपा ने शिंदे पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि वो और उनकी सरकार शर्म को बेच खाये हैं, शिंदे और कांग्रेस की आंखों का पानी खत्म हो गया है। इसी कारण वो इस तरह की भद्दी टिप्पणियां कर रहे हैं।
शिंदे के इस बयान पर आप क्या कहना चाहेंगे? अपनी बात नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।












Click it and Unblock the Notifications