पत्नी और बेटे को रॉड से पीट-पीटकर मार डाला

रेलवे में टीटी मनोज वर्मा ने गुरूवार को अपने बेटे हर्ष कुमार (12) और पत्नी रूबी वर्मा (40) की निर्मम हत्या कर दी। जब बड़ी बेटी दोपहर को स्कूल से लौटी, तो वह घर का अगला दरवाजा बंद होने के कारण पिछले दरवाजे से अंदर घुसी। घर के अंदर का नजारा रूह कंपा देने वाला था। घटना की जानकारी होते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई। सैकड़ो लोगों की भीड़ इक्ट्ठा होने लगी।
पुलिस सिटी एसपी यजंत सिंह ने बताया कि रात में मनोज की हालत ठीक होने पर उसने हत्या की बात कबूल ली है। अभी उसने इसके पीछे के कारण के बारे में नहीं कुछ बताया है। पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार कर लिया है, और इस मामले के हर एक बिंदू को सुलझाने की कोशीश कर रही है। मनोज राजधानी एक्सप्रेम में टीटीई के पद पर कार्यरत हैं।
मनोज रेलवे के मकान एबी-15 में अपनी पत्नी रूबी वर्मा, पुत्र हर्ष वर्मा और पुत्री रूही वर्मा के साथ रहता है। उसी मकान में घर के दूसरे हिस्से में मनोज का छोटा भाई व उसकी पत्नी रहते है। घटना के समय बाहर वाले कमरे में मनोज, पत्नी और हर्ष तथा पीछे वाले कमरे में मनोज का छोटा भाई और उसकी पत्नी टीवी देख रहे थे।
मनोज ने पत्नी और बेटे के मुंह में कपड़ा ठूंसकर, उनकी बेदर्दी से हत्या कर दी। उसने लोहे की राड़ से पीट पीटकर दोनों की हत्या कर दी। जब बेटी स्कूल से लौटी, तो बाहरी दरवाजा न खुलने के कारण चाची के कमरे का दरवाजा खुलवाकर अंदर घुसी। जब दोनों कमरे में पहुंचे, तो पूरा कमरा खून से सना हुआ था।











Click it and Unblock the Notifications