लीबिया के बाद यमन में अमेरिकी दूतावास पर हमला

प्रदर्शनकारियों ने वहां कई वाहनों को आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिये सुरक्षाकर्मियों को गोलियां चलानी पड़ी। उल्लेखनीय है कि बुधवार को लीबिया में अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट से हमलला बोल दिया गया था। इस हमले में अमेरिकी राजदूत क्रिस्टोफर स्टीवेंस सहित 3 लोगों की मौत हो गई थी।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यमन में दूतावास के कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं यह भी खबर आ रही है कि इस हमले के बाद से अमेरिका ने शख्त तेवर अपनाएं हैं और उसने अपने दो तोप लीबिया के लिये रवाना कर दिया है। त्रिपोली में दूतावास की सुरक्षा के लिए मरीन टीम की तैनाती कर दी गई है। वहीं, पेंटागन के प्रवक्ता जार्ज लिटले ने इस मूवमेंट पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पूरी दुनिया में अमेरिकी दूतावास की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दे दिए हैं।
गौरतलब है कि पूरा विवाद एक फिल्म को लेकर भड़का है। इस फिल्म में पैगंबर के बारे में अपमानजनक बातें कही गईं हैं। बातते चलें कि एक इज़राइली-अमेरिकी फिल्म निर्माता ने फिल्म बनायी है जिसमें इस्लाम धर्म को सबसे बुरा धर्म कहा गया है। यही नहीं फिल्म के एक दृश्य में इस्लाम को कैंसर करार दिया गया, जिसका विरोध दुनिया भर में शुरू हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications