कोयला घोटाला: IMG ने की 4 आवंटन रद्द करने की सिफारिश

मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार बुधवार को 8 मामलों की समीक्षा की गई थी, जिसमें से 4 का आवंटन रद्द करने की सिफारिश की जा रही है। इसमें से 2 खदानें निजी फर्म फील्ड माइनिंग ऐंड इस्पात को आवंटित हैं। फील्ड माइनिंग सहित 58 कंपनियों को कारण बताओं नोटिस भी दिया गया है। कोयला खदानों के आवंटन के बाद शुरू हुए विवादों के बाद आईएमजी की यह पहली सिफारिश है।
इस समूह के बारे में कोयला केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा ऐसी उम्मीद है कि मंत्रालयी समूह 17 सितंबर तक अपनी पहले रिपोर्ट पेश कर देगा। पहली रिपोर्ट के लिए 15 सितंबर की तारीख तय की गई थी। गौरतलब है कि इस मामले पर पूरा मानसून सत्र विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया था। इस मामले में श्रीप्रकाश जायसवाल पर भी आरोप लगा था कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों को कोयला ब्लॉक आवंटित किए।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने श्रीप्रकाश जायसवाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पद का दुरूपयोग कर गलत तरीके से कोल ब्लॉक आवंटन किया था। उन्होंने कहा था कि जायसवाल ने एक घंटे में 3 कोल ब्लॉक आवंटित किए थे। इसका खंडन करते हुए जायसवाल ने कहा था कि मैंने किसी की सिफारिश पर कोयला आवंटन किया हो, तो वह मुझे दिखाएं।












Click it and Unblock the Notifications