कोयला घोटाला: यूपी के हर थाने में होगा मनमोहन सिंह के नाम एफआईआर

प्रधानमंत्री के मंत्रालय पर इतने बड़े घोटाले पर तथाकथित ईमानदार मनमोहन सिंह यदि यूपीए नेतृत्व से डरते है तो कम से कम उनको स्वयं नैतिकता के आधार पर इस महाघोटाले की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। बैठक में आगामी 20 सितम्बर को कोयला घोटाले के आरोपी मनमोहन सिंह पर प्रदेश के सभी जिलों के थानों में एफआईआर कराने व आगामी 25 सितम्बर को सभी जिलों में रक्त दान कराने का कार्यक्रम तय किया गया है। जिसमें भाजयूमों कार्यकर्ताओं का नेतृत्व भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी व शीर्ष नेता भी करेंगे। जिनमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह आगरा जिला व महानगर, प्रदेश मंत्री अशोक कटारिया, बरेली व प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह, मेरठ जिला व महानगर में कार्यकर्ताओं के बीच रहेंगे।
इस बाबत जानकारी देते हुए प्रदेश सहमीडिया प्रभारी आनन्द शाही ने बताया कि कार्यक्रम की दृष्टि से भाजयुमो ने प्रदेश के सभी जिलों के प्रभारी तय किये है जिनमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कार्यसमिति शामिल है। बैठक के समापन सत्र में पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि युवा हमेशा से परिवर्तन का वाहक रहा है और जब जब भारतीय लोकतंत्र कांग्रेस के भ्रष्टाचार, अत्याचार, अनाचार से शर्मसार हुआ है तो युवाओं ने देश बचाने के लिए आगे बढकर बडे परिवर्तन किये है। उन्होंने भाजयुमों के पदाधिकारियों से अपील की कि प्रदेश के हर गांव में जाकर कांग्रेस के कुकृत्यों को जनता के बीच रखें।












Click it and Unblock the Notifications