दोस्‍तों संग सेक्‍स के लिए पत्‍नी को किया मजबूर

sexual relationship
जयपुर। जयपुर से पति-पत्‍नी के रिश्‍ते को शर्मसार करने वाली खबर आ रही है। यहां एक नई नवेली दुल्‍हन को उसके पति द्वारा अपने दोस्‍तों के साथ सेक्‍स करने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति के ऊपर शारीरिक शोषण कराने का मामला दर्ज कराया है। शुरूआती जांच के तौर पर पुलिस पीडि़त महिला का चिकित्‍सकीय परीक्षण करा रही है।

अभी कुछ समय पहले अजमेर निवासी बीस वर्षीय युवती की शादी स्‍थानीय एक युवक के साथ कर दी गई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ जयपुर आ गई। जयपुर के प्रताप नगर इलाके में वह किराए का कमरा लेकर रहने लगे। महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि वह लगातार उसपर दोस्‍तों के साथ संबंध बनाने का दवाब डालता था।

महिला द्वारा विरोध करने पर, वह उसके साथ मारपीट करता था। इस घटना के संबंध में महिला ने प्रताप नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले पर पुलिस ने बताया कि हम जांच कर रहे है, लेकिन अभी आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। गौरतलब है कि इससे पहले जयपुर से भी एक ऐसी ही हैवानियत की खबर आई थी। उस पति ने अपनी पत्‍नी को सिगरेट से लगभग 50 जगह जलाया था।

उस पति ने भी पत्‍नी को दोस्‍तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था। पत्‍नी का कसूर यह था कि उसने संबंध बनाने से मना कर दिया था। मामले की छाबनीन के बाद कोर्ट ने पति को न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया था, और घायल पत्‍नी को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+