पैगंबर के खिलाफ फिल्म का हश्र, लीबिया में अमेरिकी राजदूत की हत्या

बताते चलें कि अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने सुबह इस बारे में जानकारी दी थी मगर तबतक यह नहीं बताया गया था कि हमले में कौन-कौन जख्मी हुआ है या किसकी मौत हुई है। इस हमले को उस फिल्म से जोड़ा जा रहा है जिसमें पैंगबर के खिलाफ दिखाया गया है। इस फिल्म में पैगंबर के बारे में अपमानजनक बातें कही गईं हैं। बातते चलें कि एक इज़राइली-अमेरिकी फिल्म निर्माता ने फिल्म बनायी है जिसमें इस्लाम धर्म को सबसे बुरा धर्म कहा गया है। यही नहीं फिल्म के एक दृश्य में इस्लाम को कैंसर करार दिया गया, जिसका विरोध दुनिया भर में शुरू हो गया है।
विरोध की शुरुआत लीबिया से ही हुई, जब सैंकड़ों लोगों ने असलहे, हैंड-ग्रेनेड और रॉकेट लॉन्चर लेकर अमेरिकी दूतावास पर धावा बोल दिया। इस प्रदर्शन में एक अमेरिकी की मौत भी हो गई। व अन्य कई घायल हुए हैं। मगर अब इस बात की पुष्टि हो गई है कि मरने वाला अमेरिकी राजदूत क्रिस्टोफर स्टीवेंन है।












Click it and Unblock the Notifications