चीनी उपराष्‍ट्रपति पिछले 11 दिनों से लापता, अफवाहें तेज

missing
बीजिंग। चीन के उपराष्‍ट्रपति शि जिनपिंग के लापता होने की अफवाहें तेज होने लगी हैं। इस समय जिनपिंग कई अहम बैठकों और महत्‍वपूर्ण कार्यक्रमों से नदारद चल रहे हैं। इस समय उनकी अनुपस्थिति के कारण तरह-तरह की अफवाहें तेज हो गई हैं। अफवाहों में कहा जा रहा है कि कहीं वह बीमार तो नहीं या फिर सत्‍ता संघर्ष का शिकार तो नहीं हो गए। पिछले 11 दिन से उपराष्‍ट्रपति का कोई अता-पता नहीं है।

ऐसे भी कयास लगाए गए हैं कि जिनपिंग का देश का अगला प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है। वह राष्‍ट्रपति हू जिताओं के स्‍थान पर काबिज होंगे। ऐसे में उनका गायब होना हर किसी को सोचने पर मजबूर कर रहा है। दूसरी तरफ चीनी विदेश मंत्रालय भी इस पर चुप्‍पी साधे हुए है। चीनी नेता ऐसा तभी करते हैं, जब उनपर कोई अनहोनी होती है।

इस हफ्ते शि जिनपिंग की अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सेन लुंग सहित कई नेताओं के साथ प्रस्‍तावित मुलाकातें रद्द करनी पड़ी। इसपर चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं के साथ मुलाकात प्रस्‍तावित ही नहीं थी। इस समय सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें चल रही हैं। कोई उनकी बीमारी के बारे में कह रहा है, तो कोई किसी अनहोनी के बारे में चर्चा कर रहा है।

इंडियाना विश्वविद्यालय के चीनी मामलों के विशेषज्ञ स्कॉट केनेडी ने इसपर कहा कि यह प्रथा लंबे समय से चली आ रही है कि प्रमुख नेताओं की बीमारी और परेशानियों को सार्वजनिक न किया जाए। जिनपिंग के गायब होने पर कुछ लोग ऐसी भी आशंका जता रहे है कि कहीं वह राजनीति के शिकार तो नहीं हो गए। उन्‍हें आखिरी बार 1 सितंबर को देखा गया था। हिलेरी के साथ मीटिंग कैंसल करने पर कहा गया था कि शी की पीठ में दर्द के कारण ऐसा किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+