पायलट ने राहुल गांधी को ले जाने से किया इंकार

रक्षा मंत्री एके एंटनी ने जब इस मामले में दखल दिया, तो भी पायलट अपनी बात पर अड़ा रहा। आखिर राहुल गांधी को सड़क के रास्ते गुवाहाटी जाना पड़ा। गुवाहाटी में भारी बारिश होने की संभावना से ऐसा कदम उठाया गया। असम में हिंसा को देखते हुए राहुल गांधी ने राहत शिविरों का दौरा किया और यहां के समस्याओं की चर्चा वरिष्ठ मंत्रियों से की।
उड़ान भरने से मना करने के पायलट के फैसले का एयरफोर्स ने समर्थन किया है। राहुल गांधी सोमवार को एयरफोर्स के प्लेन से असम दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा करने गए थे। एयरफोर्स ने कोकराझार में सलाकाटी हेलिपैड पर हेलिकॉप्टर की लैंडिंग से इंकार कर दिया था। इस फैसले पर एयरफोर्स ने तर्क दिया था कि उड़ान भरना खतरनाक हो सकता है।
उसके बाद आनन-फानन में बोंगाइगन स्टेडियम के पास एक नया हेलिपैड तैयार किया गया। फिर पायलट ने बोंगाइगन पर हेलिकॉप्टर लैंड करने से मना कर दिया और कोकराझार ले गया। उस समय गुवाहाटी में खराब मौसम की जानकारी थी, और कोकराझाड़ में मौसम साफ था। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पायलट ने ऐसा कदम उठाया।












Click it and Unblock the Notifications