जेल से रिहा हुए कार्टूनिस्‍ट असिम, कहा लड़ाई जारी रहेगी

Aseem Trivedi
मुंबई। विवादास्‍पद कार्टून को लेकर जेल में बंद कार्टूनिस्‍ट असीम त्रिवेदी जेल से रिहा हो गये है। मुंबई अदालत ने सोमवार को ही उन्‍हें रिहाई के आदेश दे दिये थे मगर देर शाम होने के चलते कल उनकी रिहाई नहीं हो सकी थी। असीम मुंबई के ऑर्थर रोड जेल में बंद थे। असीम की रिहाई के के बाद उनके स्‍वागत के लिये इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍श्‍ान के हजारो कार्यकर्ता जेल के बाहर मौजूद है। जेल से निकलने के बाद पहले तो असीम ने मीडिया से बातचीत करनी चाही मगर पुलिस ने मीडिया को दूर कर दिया। काफी मशक्‍तत का सामना करने के बाद पुलिस ने असीम को बोलने दिया। जेल के बाहर मौजूद भारी हुजूम को संबोधित करते हुए असीम ने कहा कि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ यह लड़ाई जारी रहेगी जबतक देशद्रोह का कानून नहीं हटता है।

प्राप्‍त‍ जानकारी के अनुसार असीम थोड़ी देर में एक प्रेस कांफ्रेस करने वाले हैं। आपको बताते चलें कि प्राप्‍त जानकारी के अनुसार खुद को इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन (आईएसी) का सदस्‍य बताने वाले वकील संस्‍कार मराठे ने हाईकोर्ट में आर्जी दाखिल कर असीम को रिहा करने की अपील की थी। गौरतलब है कि शनिवार की शाम को इंडिया अगेंस्ट करप्शन से जुड़े कानपुर के कार्टूनिस्ट असीम को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। असीम पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है।

इस संबंध में वकील संस्‍कार की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने असीम त्रिवेदी को 5 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। सरकारी वकील ने इसका विरोध किया और दलील पेश की कि असीम पर देशद्रोह का आरोप है। यह आरोप बहुत ही गंभीर होता है इसलिये उन्‍हें जमानत नहीं दी जानी चाहिए। कोर्ट ने सरकारी वकील की आपत्ति को खारिज करते हुए असीम को रिहा करने के आदेश दिए। असीम को कल सुबह रिहा कर दिया जाएगा। चूंकि शाम छह बजे तक ऑर्थर रोड जेल में कोर्ट का ऑर्डर नहीं पहुंच पाया इसलिए उन्हें आज रिहा करना संभाव नहीं हो पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+