राष्ट्रपति से मिलकर भाजपा नेताओं ने की कांग्रेस की शिकायत

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद आडवाणी ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि हम लोगों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर उनसे कहा कि सरकार का सीएजी को लेकर रवैया गलत है। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में अगर संवैधानिक संस्थाएं कमजोर की जाती है या जो सम्मान होना चाहिए वो नहीं होता तो राष्ट्रपति का हस्ताक्षेप जरूरी हो जाता है।
लाल कृष्ण आडवाणी ने यह भी कहा कि अगर कैग के बारे में प्रधानमंत्री भी सवाल उठाने लगेंगे तो फिर यह रवैया ठीक नहीं है। आडवाणी ने राष्ट्रपति से गुजारिश की है कि वो इस मामले में हस्तक्षेप करें। यूपीए पर हमला बोलते हुए आडवाणी ने कहा कि यूपीए सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी पर सवाल खड़ा कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications