लापता 40 युवकों के आतंकी संगठन में शामिल होने की आंशका

महाराष्‍ट्र में पिछले कुछ महीनों से लगभग 40 लोग लापता हुए हैं। इनके लापता होने के पीछे आतंकी हाथ बताया जा रहा है। ऐसा संदेश जताया गया है कि लापता होने के बाद ये लोग आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन में शामिल हो गए हैं। शायद वह भारत में रहकर ही आतंकवादी हमला करने की फिराक में हैं या फिर पाकिस्‍तान चले गए हैं।

खुफिया एजेंसियों के सूत्रो के अनुसार ऐसा बताया गया है कि लापता हुए कुल 40 युवाओं के तार आतंकवादी संगठनों से जुडे हुए थे। किसी के संबंध इंडियन मुजाहिदीन से थे, तो किसी के छोटे आतंकी संगठनों से थे। इन युवाओं को इंडियन मुजाहिद्दीन के लिए तैयार किया गया है, और कुछ को पाकिस्‍तान भेज दिया गया है। कुछ को अन्‍य युवाओं को संगठन में शामिल करने की जिम्‍मेदारी सौपी गई है।

केवल महाराष्‍ट्र ही नहीं अन्‍य राज्‍यों के लापता युवा भी इंडियन मुजाहिद्दीन में शामिल हुए हैं। हालांकि अन्‍य राज्‍यों में बारे में अभी पुख्‍ता जानकारी नहीं है। इंडियन मुजाहिद्दीन भारत के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन के मुद्दे पर एक बैठक की है। अभी इसपर और विस्‍तृत चर्चा की जाने की आशंका है।

घरेलू जमीन पर इस आतंकी संगठन का हाथ जमता जा रहा है। सीमा पार से हर तरह का समर्थन मिलने के बाद यह संगठन भारत में ज्‍यादा सक्रिय होता जा रहा है। अगर इस संगठन की भारत में अच्‍छी पैठ जमा गई, तो यहां आतंकवादी रोज खूनी खेल खेलेंगे। देश की सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की तह तक जाने में जुटी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+