प्राइम मिनिस्‍टर की कुर्सी पर है नीतीश कुमार की नजर: लालू

Nitish Kumar wants to become PM: Lalu Prasad Yadav
पटना। बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा दिलाने के लिये नीतीश कुमार की यात्रा और रैली को लालू ने चुनावी स्‍टंट बताया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार अगर बिहार को लेकर गंभीर हैं तो इस्‍तीफा देकर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ जेल भरो आंदोलन करें। अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा दिलाने के लिये रैली और यात्रा कर रहे हैं। लालू ने यहां तक कहा कि नीतीश की नजर प्रधानमंत्री पद की उम्‍मीदवारी पर है।

लालू ने कहा कि अगर नीतीश बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा दिलवाना चाहते हैं तो मुख्‍यमंत्री की कुर्सी से इस्‍तीफा देकर जेल भरों आंदोलन करें। इसमें हमारी पार्टी भी उनका साथ देगी। लालू ने नीतीश पर आरोप लगाया कि वह बिहार विरोधी हैं। लालू ने कहा कि नवादा के रजौली में जब केंद्र ने परमाणु बिजली घर प्रस्ताव दिया तो वर्तमान राजग सरकार ने पानी देने से इनकार कर दिया। वहीं बांका में निजी कंपनी अभिजीत ग्रुप के लिए किसानों को पानी से वंचित करके ओढनी और चानन जलाशय को निजी हाथों में सौंप दिया है।

लालू ने इस पूरे मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। लालू ने नीतीश पर आरोप लगाया है कि उनके पास निजी कंपनियों को देने के लिये पानी है मगर सरकारी क्षेत्र के लिये नहीं। लालू ने कहा कि नीतीश विशेष राज्य की मांग को लेकर चुनावी मकसद से ढोंग कर रहे हैं। लालू ने कहा कि नीतीश कुमार सचिवालय में बैठकर बयानबाजी कर रहे हैं। यह केवल राजनीतिक रोटी सेंकने का प्रयास है। उन्हें रोड पर उतरकर आंदोलन करना चाहिए। वह हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। प्रधानमंत्री से मुलाकात की हवाबाजी कर रहे हैं। वह केवल बड़े बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन उनकी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+