मुंबई: गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार
States
oi-Pradeepkumar
By Pradeepkumar
मुंबई। मुंबई के दहिसर इलाके में पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापा मारकर एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। छापे के दौरान पुलिस ने 5 ग्राहक, 2 दलाल और 3 लड़कियों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार छापे में पकड़ाए दोनों दलाल कई सालों से देह व्यापार का धंधा चला रहे थे। वह गरीब घर की लड़कियों को पैसा का लालच लेकर इस धंधे में ले आते थे।
जब ग्राहक आते थे, तो उनको इसी गेस्ट हाउस में लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थी।