गुजरात चुनाव 2012: विकास पुरूष मोदी की रथयात्रा आज से

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री की रथयात्रा आज से शुऱू होने जा रही है। मोदी की रथयात्रा आज से शुरू होकर 11 अक्टूबर तक चलेगी। एक महीने तक चलने वाली इस यात्रा का नाम स्वामी विवेकानंद युवा विकास यात्रा रखा गया है।

मोदी अपनी इस रथयात्रा के जरिये युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश करेंगे। पिछले पांच साल में गुजरात में क्या हुआ और किस तरह गुजरात प्रगति के मार्ग में आगे बढ़ा इस बारे में मोदी प्रदेश के युवाओं से बात करेंगे।

मोदी की रथयात्रा आज सुबह 10 बजे मेहसाणा जिले के बहुचराजी से शुरू होने वाली है। आपको बता दें कि बहुचराजी को चुनने का मकसद यह है कि इसकी पास ही मारुति का नया प्लांट बनने जा रहा है जो हरियाणा से हटकर अब गुजरात आ गया है। मारूति प्लांट का गुजरात आना मोदी सरकार की बहुत ब़ड़ी जीत है। मोदी की रथयात्रा की खासियत यह है कि मोदी उसी रथ पर सवार होंगे जिस रथ पर सवार होकर आडवाणी ने अपनी यात्रा शुरू की था। मोदी का रथ प्रदेश की हर छोटी-बड़ी जगह से गुजरेगा।

मोदी की इस रथयात्रा के उदघाटन के मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली भी आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। देखना दिलचस्प होगा कि मोदी की रथयात्रा क्या गुल खिलाती है वो लोगों का दिल जीत पाती है कि नहीं या आडवाणी की रथयात्रा की तरह फ्लाप हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+