'टाइम' के कवर पेज पर नरेन्द्र मोदी

अब आप पूछेंगे कि वो कैसे तो चलिए हम बताते हैं। दरअसल अमेरिका की नामीगिरामी पत्रिका टाइम के कवर पेज पर गुजरात के सीएम मोदी की तस्वीर छपने जा रही है। टाइम के आगामी अंक 26 मार्च के कवर पेज पर मोदी की तस्वीर दिखायी देगी।
इस तस्वीर के नीचे लिखा होगा कि 'मोदी का मतलब व्यापार लेकिन वे भारत का नेतृत्व कर सकते हैं।' इस शीर्ष के अंतरगत मोदी को एक कद्दावर, जुझारू और उसूल पसंद नेता के रूप में पेश किया जायेगा, जो कि अपने प्रदेश के लिए कुछ भी कर सकता है। इस आर्टिकल में यह भी बताया जायेगा कि मोदी को धरतीपुत्र क्यों कहा जाता है?












Click it and Unblock the Notifications