इंडिया अगेन्‍स्‍ट करप्‍शन से जुड़ा काटूर्निस्‍ट गिरफ्तार

aseem trivedi
मुंबई। इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन से जुड़े कार्टूनिस्‍ट असीम त्रिवेदी को राष्‍ट्रीय प्रतीक चिन्‍हों का अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। असीम को रविवार को गिरफ्तार किया गया और विशेष अदालत द्वारा उन्‍हें 16 सितम्‍बर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया है। उन पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है।

कुछ समय पहले मुंबई में हुए अन्‍ना हजारे के आन्‍दोलन में काटूनिस्‍ट असीम ने एक चित्र बनाया था जिसमें राष्‍ट्रीय प्रतीक चिन्‍ह शेर की जगह भेडि़या बनाया गया था और 'सत्‍यमेव जयते' की जगह उसमें 'भ्रष्‍टमेव जयते' लिखा गया था। उनके इस कार्य के लिए उन पर राष्‍ट्रीय प्रतीक चिन्‍हों के अपमान करने का मुकदमा दर्ज किया गया था।

उनके खिलाफ पिछले दिसम्‍बर में मुंबई के एक वकील ने बान्‍द्रा कुर्ला कांप्‍लेक्‍स पुलिस स्‍टेशन में मुकदमा दर्ज करवाया गया था।

असीम के मित्र और इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन के कार्यकर्ता आलोक दीक्षित ने कहा कि यह असीम के खिलाफ किया गया राजनीतिक षडयंत्र है। उन्‍हें भ्रष्‍टाचार के खिलाफ मुहिम में शामिल होने के कारण निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस उनके साथ एक अपराधी की तरह व्‍यवहार कर रही है। वहीं असीम का कहना है कि अगर भ्रष्‍टाचार के खिलाफ आवाज उठाना अपराध है तो उन्‍होने यह अपराध किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+