घुसपैठिया है पूरा ठाकरे परिवार: लालू यादव

लालू ने हमलावार अंदाज जारी रखते हुए ठाकरे परिवार को महाराष्ट्र छोड़कर जाने की नसीहत दी। लालू ने जोर देकर कहा कि महाराष्ट्र के लोगों को बिहार के लोगों से कोई दिक्कत नहीं है। अगर ठाकरे परिवार महाराष्ट्र छोड़ दे तो पूरा विवाद ही खत्म हो जाएगा। लालू ने कहा कि मुंबई किसी का नहीं बल्कि पूरे देश का है और वहां रहने का हक हर देशवासियों को है।
मालूम हो कि दो दिन पूर्व भी लालू यादव ने ठाकरे परिवार को आड़े हाथों लिया था। लालू ने कहा था कि एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे को महाराष्ट्र सरकार को गिरफ्तार करना चाहिए और बिहार भेजना चाहिए। लालू यादव ने कहा था कि राज ठाकरे को गिरफ्तार कर सरकार बिहार की जेल में भेजे। बिहार जेल में उनको अनुशासित कर वापस महाराष्ट्र भेज दिया जाएगा। फिर राज कभी इस तरह की हरकत नहीं करेंगे। इस मामले को अलग तरीके से डील करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications