पीएम दौरे से पहले सरबजीत को रिहा करेगा पाकिस्तान

सरबजीत के वकील ने इसके पीछे कई कारण बताए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने पाकिस्तानी नागरिक खालिद चिश्ती की रिहाई के बाद तुरंत दया याचिका डाल दी। मैंने पाकिस्तानी राष्ट्रपति को सरबजीत को माफी देने और उसकी मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदलने के पिछे कई कारण भी बताए हैं। गौरतलब है कि सरबजीत आजीवन कारावास जितनी सजा पहले की काट चुका है।
इस कारण से उन्होंने उम्मीद जताई है कि पीएम के पाकिस्तान दौरे से पहले सरबजीत को रिहा कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि सरबजीत सिंह पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में पिछले 21 साल से सजा काट रहे हैं। सन 1990 में पंजाब में हुए बम ब्लास्ट के आरोप में उनको सजा-ए-मौत की सजा सुनाई गई थी। अभी पिछले दिनों ऐसी खबर आई थी कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने मौत की सजा को आजीवन कारावास की सजा में बदल दी है।












Click it and Unblock the Notifications