'सुर क्षेत्र' के चलते कलर्स के दफ्तर पर पत्थरबाजी

शुक्रवार सुबह कलर्स चैनल के दफ्तर पर कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी की है जिससे ऑफिस के शीशे टूट गये। पत्थरबाजी कम से कम 15-20 मिनट तक चली लेकिन किसी जान को कोई खतरा नहीं हुआ।
हालांकि इस बात की निंदा करते हुए मनसे ने कहा है कि उसका इस बात से कोई लेना-देना नहीं है। हमने जब कह दिया कि इस बार यह शो चला लो तो इस तरह की हरकत हम कैसे कर सकते हैं? फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है और पुलिस ने ऑफिस के पास चौकसी बढ़ा दी गयी है।
गौरतलब है कलर्स पर 8 सिंतबर से संगीत का महामुकाबला होने जा रहा है जिसमें पाकिस्तान कलाकार आबादा परबीन और आतिफ असलम भाग ले रहे हैं। जिसे लेकर मनसे ने सबसे पहले एतराज जताया था कि किसी भी पाक कलाकार को भारत में गाने नहीं दिया जाये। मनसे ने धमकी दी थी कि इस शो को वो चलने नहीं देंगे लेकिन कल शो के निर्माता बोनी कपूर ने राजठाकरे से मुलाकात कर के मसले को सुलझा दिया। ऐसे में आज की घटना ने फिर से शो पर सवालिया निशान खड़े कर दिये हैं।












Click it and Unblock the Notifications