अभी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल पेट्रोल-डीजल के दाम: जयपाल रेड्डी

price
नई दिल्‍ली। पेट्रोलियम मंत्री जयपाल रेड्डी ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने वाली खबर का खंडन करते हुए कहा कि फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है। इससे पहले खबर आ रही थी कि पेट्रोल कंपनियों के भारी दबाव और घाटे को देखते हुए पेट्रोल पर 5 रूपये प्रति लीटर तक का इजाफा हो सकता है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में लगातार कच्‍चे तेल के दाम में इजाफा हो रहा है।

ऐसा बताया गया है देश की पेट्रोल कंपनियों को लगभग 500 करोड़ रूपये का रोज नुकसान हो रहा है। बढ़ते घाटे को देखते हए पेट्रोल कंपनियां तेल के दामों को इजाफा करना चाहती हैं। इस बारे में पेट्रोलियम मंत्री से पूछे जाने पर उन्‍होंने कहा कि अभी ऐसी कोई योजना नहीं है। सूत्रों के अनुसार यह जानकारी दी गई थी कि पेट्रोलियम पदार्थो के दाम बढ़ाने के लिए प्रस्‍ताव तैयार किया जा रहा है। जल्‍द ही पेट्रोलियम पदार्थो के दाम बढ़ने के लिए कैबिनेट की बैठक बुलाई जाएगी।

ऐसा बताया जा रहा था कि तेल कंपनियों को मानसून सत्र का इंतजार है, उसके बाद दाम बढ़ा दिए जाएंगे। तेल कंपनियों ने भारी नुकसान का हवाला देकर तेल के दाम बढ़ने की बात सरकार के सामने रखी थी। ऐसे भी संकेत थे कि दिसंबर माह तक डीजल, केरोसिन ऑयल और एलपीजी के दामों में भी बढ़ोत्‍तरी की जाएगी।

अंतराष्‍ट्रीय बाजार मे कच्‍चे तेल के दाम 110 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। इसके कारण घरेलू उद्योग को हर रोज लगभग 550 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ रहा है। कंपनियों को तेल आयात करने में भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। इसपर कंपनियों का कहना है कि कीमतें बढ़ाने के अवाला हमारे पास कोई दूसरा विकल्‍प भी नहीं है। खैर अभी जयपाल रेड्डी ने तेल के दाम बढ़ने से इंकार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+