कोयला घोटाला: मानसून सत्र का आखिरी दिन चढ़ा हंगामे की भेंट

भाजपा ने कहा है कि वह संसद के इस सियासी जंग को सड़कों पर लेकर जाएंगे। इस समय भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकारी दिवेश गए है, उनके लौटने के बाद सियासी जंग के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया जाएगा। संसद का तीन सप्ताह कोयला घोटाले पर हो रहे हंगामे की भेंट चढ़ चुका है। मानसून सत्र की समाप्ति होते-होते सरकार चौतरफा घिर चुकी है।
कोयला आंवटन पर सरकार की जिद के खिलाफ एनडीए का धरना चल रहा है। अब तो ऐसा माना जा रहा है कि कोयला घोटाले के रूप में लगी आग अब बुझने वाली नहीं है। भाजपा और वामदलों ने सड़क पर उतने की रणनीति बना ली है। शायद विरेधी दली इस कोशीश में है कि कोयला घोटाले पर चल रहा हंगामा लंबे समय तक चले।
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया से कहा कि कोल ब्लॉक आवंटन घोटाले पर निष्पक्ष जांच की मांग को ने मामने के विरोध में हम सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। इस धरने में जनता दल (युनाइटेड), शिरोमणि अकाली दल एंव शिवसेना के सांसद शामिल हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications