आजाद मैदान हिंसा के पीछे दाऊद इब्राहिम का था हाथ: आईबी

Dawood Ibrahim behind Azad Maidan violence in Mumbai: IB
मुंबई। बीते माह मुंबई के आजाद मैदान में हुई हिंसक दंगे के संबंध में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सनसनीखेज खुलासा करते हुए इंटेलिजेंस ब्‍यूरो ने महाराष्‍ट्र सरकार के गृह मंत्रालय को सूचना दी है कि आजाद मैदान में दंगे के पीछे अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम की भूमिका थी। गृह मत्रालय के एक सीनियर ऑफिसर के अनुसार सूचना और प्रसारण मंत्रालय की यह सूचना अंर्तराष्‍ट्रीय टेलीफोनिक बातचीत की रिकार्डिंग द्वारा एक‍त्रित जानकारी के आधार पर है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि आजाद मैदान में कैसे हिसा फैलाई गई। इतना ही नहीं रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि इस दंगे में किसकी साजिश थी। इंटेलिजेंस ब्‍यूरो ने यह रिपोर्ट महाराष्‍ट्र के गृह मंत्री आर आर पाटिल को दी है।

आपको बताते चलें कि घटना के एक दिन बाद ही महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री पृथ्‍वीराज चौव्हाण ने मीडिया से कहा था कि हो सकता है इस दंगे की साजिश विदेश में बनाई गई हो। अब यह टेलीफोन पर रिकार्ड की गई बातचीत इस बात का पुख्ता सबूत बन गया है कि इस हिंसा के पीछे विदेशी आतंकवादियों का हाथ है। आईबी के जिन अफसरों ने इस बातचीत का अध्ययन किया है उन्होंने टेलीफोन नंबरों और विदेश में बैठे नामी अंडरवर्ल्ड सदस्यों की आवाजों की पहचान कर ली है। अंर्तराष्‍ट्रीय टेलीफोन कॉल्‍स का अनैलसिस करने पर पता चलता है कि पाकिस्‍तान के दो शहरों से मुंबई में मोबाइल फोन पर कॉल किया गया।

कुछ कॉल्‍स 10 अगस्‍त को की गई जबकि ज्‍यादातर कॉल्‍स 11 अगस्‍त को किया गया। उल्‍लेखनीय है कि 11 अगस्‍त को आजाद मैदान में दंगा हुआ था। रिकॉर्ड किये गये फोन कॉल्‍स से पता चलता है कि पाकिस्‍तान से फोन कर किसी गैंग को निर्देश दिया गया कि वो हिंसा फैलायें। उन्‍हें फोन पर गाइड किया गया कि वो प्रदर्शनकारियों में घुलमिल जायें और सही समय देख हिंसा शुरु कर दें। अधिकारियों की मानें तो इस हिंसा का उद्देश्य था कि शहर में लोगों के दिलों में दहशत फैलाना और शहर के विभिन्न हिस्सों में साम्प्रदायिक दंगे करवाना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+