कोयला घोटाला: तीन राज्यों के सीएम से पूछताछ कर सकती है सीबीआई

तीनों राज्यों में कोयला आवंटन किया गया था इसी सिलसिले में मुख्यमंत्रियों से पूछताछ की आशंका है। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि अधिकतर कोयला आवंटन राज्य सरकारों की सिफारिश पर ही किया गया। इसको देखते हुए ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसा भी बताया गया है कि ऐसी कंपनियों को भी कोयला ब्लॉक का आवंटन किया गया जिन्होंने आंवटन के बाद कोई काम नहीं किया।
सीबीआई उन राज्यों में तत्कालीन समय में तैनात अधिकारियों पर भी पूछताछ कर सकती है। सीबीआई ऐसा भी पता लागने की कोशीश करेगी कि किसके कहने पर किस कंपनी को खदान आवंटित की गई। गौरतलब है कि इससे पहले खबर आई थी कि कोयला ब्लॉक हासिल करने के मामले में सीबीआई ने कांग्रेसी सांसद विजय दर्डा, 5 कंपनियों और 17 अन्य अधिकारियो के खिलाफ मामला दर्ज की।
अभी सीबीआई की जांच जारी है, और भी कई कंपनियां इसके घेरे में आ सकती है। अगर कंपनियां इसके घेरे में आती है तो कौन सी बड़ी बात है, जब संसद का मानसून सत्र ही इस घोटाले को लेकर हंगामे की भेंट चढ़ गया। संसद में भाजपा तीन मांगो पर अड़ी रही, और कार्यवाही स्थगित होती रही। भाजपा ने कांग्रेस से प्रधानमंत्री का इस्तीफा, सभी आवंटनों को रद्द करने और विशेष जांच की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications