सरकार के पास बहुमत है, घोटाले का लाइसेंस नहीं: सुषमा

कहा कि कोल ब्लॉक आवंटन मुद्दे पर जारी गतिरोध के बाद सरकार का भ्रष्टाचारी चेहरा सामने आया है। सुषमा स्वराज ने कहा कि कोल ब्लॉक आवंटनों में भ्रष्टाचार का खुला हुआ। उन्होंने कहा कि सभी आवंटन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के हस्ताक्षर के बाद ही बांटे गये। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इस घोटाले में अब एक के बाद एक कांग्रेस के लोग बेकनाब हो रहे हैं।
सुषमा स्वराज ने कहा कि सरकार की किसी भी तरह की कार्रवाई से बच रही है। संसद न चलने पर हो रही आलोचना का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जब 2जी में हमने संसद न चलने दी थी तब भी हमारी अलोचना हुई थी। लेकिन हमारे ही दबाव के कारण उस मामले में कार्रवाई हुई और अब 2जी के नीलामी के जरिए सरकार को अरबों का फायदा होगा। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सुषमा स्वराज ने कहा कि कोल आवंटन रद्द होंगे और नीलामी होगी तो दो लाख करोड़ मिलेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संपदा सरकार की जागीर नहीं है। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज ने कहा है कि अगर सरकार के पास संख्या बल है तो उसे लूट का लाइसेंस नहीं मिल जाता है।
इस कांफ्रेस के दौरान सुषमा स्वराज के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुध जेटली भी मौजूद थे। जेटली ने कहा कि संसद न चलकर भी देश को एक संदेश देती है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करना पीएम की प्राथमिकता नहीं है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार भ्रष्ट सरकार है। रुण जेटली ने कहा कि अगर सरकार चाहती तो सदन की कार्यवाही चल सकती थी। जेटली ने कहा है कि पीएम ने आज अपने भाषण में भ्रष्टाचार के बारे में कुछ भी नहीं कहा, उनके मुताबिक पीएम की प्राथमिकता में भ्रष्टाचार खत्म करना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications