प्रधानमंत्री की कुर्सी भिंड़ी बाजार में नहीं मिलती सोनिया जी: ठाकरे

भिंडी बाजार के बारे में आपको बताते चलें कि यह साउथ मुंबई का बेहद तंग बाजार है, जहां घरेलू सामान थोक व रीटेल पर खरीदा-बेचा जाता है। सोनिया को 'दुष्चक्र' का हिस्सा करार देते हुए शिवसेना प्रमुख ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि देशभर में सरकार नहीं है, खराब नेतृत्व ने लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया है। ठाकरे ने कहा, 'अब उनके बेटे प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। इसका मतलब यह है कि देश गर्त में चला जाएगा। इसी को वंशवाद कहा जाता है। लोगों को हम पर थोपा जा रहा है और हमें उन्हें स्वीकार करना ही है, चाहे हम उन्हें पसंद करें या नहीं।'
शिवसेना सुप्रीमो ठाकरे ने कहा कि उन्होंने नेताओं को थोपने का काम नहीं किया। न तो उनके बेटे उद्धव ठाकरे और न ही उनके पोते आदित्य का नाम शिवसेना में उनके द्वारा नॉमिनेट किया गया। जांच एजेंसी सीबीआई भी ठाकरे के निशाने पर रही। ठाकरे ने कहा कि सीबीआई को अब बंद कर देना सही रहेगा। सीबीआई राजनीतिज्ञों की गुलाम बन गयी हैं। ऐसी जांच एजेंसियों पर ताला लगा देना चाहिए लेकिन ताला लगाएगा कौन? चाभी तो बाई, यानि सोनिया गांधी के पास है और सीबीआई जितने भी भ्रष्टाचारी हैं उनको क्लीन चिट देने में लगी हुई है। बाल ठाकरे ने अफजल गुरु को फांसी देने के मामले में टालमटोल पर व्यंग करते हुए कहा है कि अगर दिक्कत आ रही है तो अफजल गुरु और कसाब को चौराहे पर गोली मार देनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications