छात्रा की मौत पर गुड़गांव में बवाल, बस फूंकी

Students created ruckus after colleague's death
गुड़गांव। खैंटावास स्थित द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एक छात्रा की हार्ट अटैक से मौत के बाद भड़के छात्रों ने कॉलेज में तोडफ़ोड़ की। उन्होंने 50 वाहनों को क्षतिग्रस्त कर कॉलेज की एक बस को आग के हवाले कर दिया। गुड़गांव के पालम विहार निवासी किशिता बब्बर द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में कंप्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। छात्रा की मौत के एक दिन बाद गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा में एकत्रित छात्रों ने कॉलेज परिसर में तोडफ़ोड़ और आगजनी की। आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उन्होंने यहां खड़ी सभी 18 कॉलेज बसों और स्टाफ सदस्यों के 50 वाहनों के शीशे तोड़ दिए। इतने पर भी जब उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ, तब उन्होंने एक कॉलेज बस को आग के हवाले कर दिया। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर कहीं छात्रों का गुस्सा शांत हुआ।

जानकारी के मुताबिक, कंप्यूटर साइंस-द्वितीय वर्ष की छात्रा क्षतिजा बब्बर (18) बुधवार को तबियत खराब होने के कारण पिता के साथ छुट्टी लेने कॉलेज आई थी। जब कॉलेज प्रशासन ने छुट्टी मंजूर नहीं की, तब उसके पिता घर वापस लौट गए। लोगों का कहना है कि क्लास खत्म होने के बाद वह अन्य छात्रों के साथ कॉलेज से बाहर निकली, तब मुख्य गेट पर ही चक् कर खाकर गिर गई। उसे तत्काल फर्रुखनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे गुडग़ांव रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाया कि कॉलेज में डिस्पेंसरी व एम्बुलेंस तक की सुविधा उपलब्ध नहीं है। अगर उसे समय पर अस्पताल पहुंचा दिया जाता, तो क्षतिजा की जान बच सकती थी।

वहीं रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में छात्रों के दो गुटों में गुरुवार देर शाम करीब डेढ़ घंटे तक खूनी संघर्ष हुआ। दोनों तरह से जमकर डंडे चले और इस मारपीट में करीब आधा दर्जन छात्र घायल हो गए। वीसी, कुलसचिव और मुख्य सुरक्षा अधिकारी को भी चोटें आईं। पुलिस ने दो छात्रों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। घायलों को पीजीआई में दाखिल कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+