ममता बनर्जी को लगा हरियाणा में झटका

कुरुक्षेत्र जिला इकाई के प्रधान लखविन्द्र सिंह लक्खा और वरिष्ठï गर्जर नेता भूपेन्द्र सिंह बाबू के नेतृत्व में चारों जिला इकाईयों के पदाधिकारियों एवं सैंकड़ों सदस्यों ने आज यहां मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से उनके निवास पर मुलाकात की तथा कांग्रेस पार्टी नेतृत्व और नीतियों में अपनी आस्था व्यक्त की। लक्खा ने कहा कि सभी चार जिला इकाईयां का अब कांग्रेस पार्टी में विलय हो गया है।
उन्होंने कहा कि जिला पंचकूला की यूथ विंग संयोजक श्याम लाल टगरा, मीडिया कॉडिनेटर संजीव कुमार कपिल, जिला कुरुक्षेत्र युवा के अध्यक्ष सतीश कुमार, जिला संयोजक जय सिंह सैनी के अलावा तृणमूल नेता अवतार सिंह जैलदार, हरपाल सिंह राणा, सरपंच गुलजार सिंह भुखड़ी, संजीव कुमार नम्बरदार आदि भी आज कांग्रेस में शामिल हुए है। उन्होंने बताया कि दो जिलों में तृणमूल की इकाईयां गठित थी और दो अन्य में कार्य समितियां कार्य कर रही थी, जो सभी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। लक्खा ने कहा कि वे गुमराह हो गये थे लेकिन अब उनके सामने सच्चाई साफ हो गई है।
उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के प्रभारी एवं सांसद केडी सिंह के पास राजनीति के लिए समय नहीं है। वे अच्छे व्यवसायी तो हो सकते है, लेकिन राजनीतिज्ञ नहीं है। उन्होंने कहा कि वे पैसे के बल पर राजनीति करना चाहते थे लेकिन ऐसा संभव नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications