दिल्‍ली में दीनदहाड़े 6 लोगों को गोली मारी, 3 की मौत

Delhi: Firing in Swaroop Nagar, three dead
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। राजधनी दिल्‍ली में अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गये हैं कि वो सरेआम वारदात को अंजाम देने से नहीं चूकते। अभी-अभी खबर आ रही है कि दिल्‍ली में दीनदहाड़े छह लोगों को गोली मार दी गई है। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन गंभीर रूप से जख्‍मी हैं। जख्मी लोगों को पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। सूत्रों की मानें तो सभी एक ही परिवार से ताल्‍लुक रखते हैं।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार हिलाकर रख देने वाली यह वारदात दिल्‍ली के स्‍वरूप नगर इलाके में हुई है। प्रत्‍यक्षदर्शियों की मानें तो दो लड़कियां स्‍कूल से पढ़ाकर घर लौट रहीं थी। रास्‍तें में एक युवक‍ ने दोनों युवतियों को गोली मार दी। गोली लगते ही दोनो सड़क पर गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। खबर मिली है कि जिस युवक ने उन दोनो युवतियों को गोली मारी थी वही युवक युवतियों के घर गया वहां पर दो लोगों को गोली मारी दी। घटना को अंजात देने के बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली। सूत्रों ने बताया कि जिस युवक ने दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया है उसका नाम मनीष है।

स्‍थानीय लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है। प्रथम दृष्टया ये मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा भी बताया जा रहा है। वारदात शाम करीब पांच बजे की है। पुलिस ने घायलों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। मौके से सबूत उठाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मृतकों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है उसके बाद ही घटना की तस्‍वीर साफ हो सकेगी। पुलिस ने माना कि मामला प्रेम प्रसंग का भी हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+