उड़ीसा: हिंसक प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मी जख्‍मी

protest
भुवनेश्‍वर। उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्‍वर में विधानसभा भवन के बाहर कांग्रेसी कार्यकताओं ने जमकर विरोध किया। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई हिंसक भिडंत में एक महिला पुलिस अधिकारी सहित कई लोग घायल हुए है। ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस और कांग्रे‍सियों के बीच हुई हिंसक भिड़ंत में पुलिस समेत लगभग 100 लोगों के घायल होने की सूचना आ रही है।

सूत्रों के अनुसार हिंसक भिड़ंत के दौरान कांग्रसी कार्यकताओं ने एक महिला अधिकारी को बेरहमी से पीट दिया है। कार्यकर्ता विधानसभा भवान के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने पर दोनों पक्षों में हिंसक भिड़ंत शुरू हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि इसमें से कुछ कार्यकर्ता लाठियों से लैस थे। पुलिस ने कार्यकताओं को रोकने के लिए बैरिकेड़ लगा रखी थी। कार्यकर्ताओं की भीड़ ने पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडों में से एक को तोड़ दिया, जिसके कारण जमकर हंगामा शुरू हो गया।

पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। आपको बता दे कि लगभग 30 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता भुवनेश्‍वर पहुंचे थे। राज्‍य सरकार ने हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस कई 30 अतिरिक्‍त टुकडि़यां तैनात की थी। राज्य में बीजू जनता दल की नवीन पटनायक सरकार पर कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के विरोध में ये कार्यकर्ता विधानसभा भवन के बाहर हिंसक प्रदर्शन कर रहे थे। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक महिला पुलिस अधिकारी को बुरी तरह से जख्‍मी कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+