बिना लाइसेंस चल रही थी 54 की जान लेने वाली पटाखा फैक्‍ट्री

Sivkasi factory violated safety norms
सिवाकासी। चेन्‍नई से 500 किलोमीटर दूर स्थिति सिवाकासी में बुधवार को जिस पटाखा फैक्‍ट्री ने 54 लोगों को जलाकर राख कर दिया। असल में यह फैक्‍ट्री बिना लाइसेंस चल रही थी। अग्निशमन विभाग ने फैक्‍ट्री का लाइसेंस मंगलवार को ही रद्द किया था। मौके पर मौजूद लोग मृतकों की संख्‍या 54 बता रहे हैं, वहीं जिला प्रशासन के रजिस्‍टर में अभी तक सिर्फ 36 लोग मरे हैं।

आग जिसने 50 से ज्‍यादा लोगों का घर बर्बाद कर दिया, उनके घरों से जिंदगियों के साथ-साथ रोजी-रोटी छीन ली, प्रशासन उसे इतने हलके में लेगा, इसका अनुमान किसी को नहीं था। अग्निशमन विभाग के मुताबिक ओम शिव फैक्‍ट्री फायर विभाग के नियमों को दरकिनार कर चल रही थी, यानी फैक्‍ट्री में आग से निपटने या बचने के पुख्‍ता इंतजाम नहीं थे।

यह सब जानने के बाद प्रशासन ने फैक्‍ट्री का लाइसेंस मंगलवार को टेम्‍परेरी रूप से रद्द कर दिया था। बस फैक्‍ट्री पर ताला डालने के लिये पुलिस भेजना बाकी ही था कि यहां आग लग गई। पुलिस के आंकड़ों में इस फैक्‍ट्री का लाइसेंस आग लगने के ठीक एक दिन पहले ही रद्द किया गया था। विरुधुनगर के पुलिस अधीक्षक नजमल होडा के मुताबिक हादसे के मामले में 13 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। उनमें से सात की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जबकि 6 लोग फरार हैं। इस आग में 60 से ज्‍यादा लोग जख्‍मी हुए, जो इस समय अस्‍पताल में मौत से जूझ रहे हैं।

बुधवार को करीब 12:30 बजे यह आग लगी, जिसे अग्निशमन के कर्मचारी करीब 7 घंटे की मशक्‍कत के बाद बुझा पाये। आग को देखकर आस-पास की फैक्ट्रियों में दहशत फैल गई और इलाके की दर्जनों फैक्ट्रियों में काम बंद हो गया। इस शहर में करीब 700 फैक्ट्रियां हैं, यानी सिवाकासी के हर गली मुहल्‍ले में आप पटाखे बनते देख सकते हैं। इस शहर में करीब 1 लाख लोग पटाखा फैक्ट्रियों में ही काम करते हैं। यानी इनकी जिंदगी हमेशा बारूद के ढेर पर रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+