आज सेना में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट

प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिन पायलट शुरुआती सात महीने तक प्रशिक्षण लेंगे उसके बाद एक महीने तक ड्रिल और फायरिंग यूनिट में प्रशिक्षण लेंगे। इसके बाद सेना में कमीशन होने के उपरांत वह इंडियन मिलिट्री अकादमी में तीन महीने का प्रशिक्षण लेंगे। उल्लेखनीय है कि सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट राजनीति में आने से पहले वायुसेना में अपनी सेवा दे चुके थे।
सूत्रों ने बताया कि सचिन पायलट को सेना में प्रतिवर्ष 36 दिन काम करना होगा और वर्ष में 22 दिन शनिवार और रविवार को चार घंटे की परेड में शामिल होना होगा। पायलट प्रादेशिक सेना की 124 सिख रेजीमेंट में शामिल होंगे। गौरतलब है कि राजनीति में सक्रिय होने और मंत्री पद पर कायम रहते हुए सचिन ऐसे पहले राजनेता होंगे जो प्रादेशिक सेना में भर्ती होंगे।












Click it and Unblock the Notifications