24 से 48 घंटे में 5 रुपये बढ़ सकता है पेट्रोल का दाम

सूत्रों के मुताबिक पीएमओ, वित्तमंत्रालय तेल के दाम में वृद्धि को तैयार है। इस संबंध में कैबिनेट का नोट तैयार है। जिसे बांटा नहीं गया है। सूत्रों का कहना है कि डीजल और एलपीजी के दाम में भी बढ़ोतरी के लिए कैबिनेट से कहा जाएगा। उल्लेखनीय है कि पहले ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही थी कि मानसून सत्र खत्म होने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4 रुपये से लेकर 5 रुपये तक के बढ़ोत्तरी हो सकती है। पेट्रोलियम मंत्रालय मानसून सत्र के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी के लिये दबाव बना रहा था।
सरकारी तेल कंपनी के एक आला अधिकारी की माने तो फिलहाल संसद की कार्यवाही चल रही है, इसलिये पिछले महीने पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ पाए मगर अब कंपनियां और नुकसान उठाने को तैयार नहीं हैं और आगामी 24 या 48 घंटे में पेट्रोल के दाम बढ़ाये जा सकते हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 41.29 रुपये लीटर है। वहीं, यहां पेट्रोल का दाम 68.46 रुपये लीटर है। मालूम हो कि जुलाई में पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद सरकार के घटक दलों ने इसका काफी विरोध किया था। उधर, यूरोप और चीन में विनिर्माण के कमजोर आंकड़ों की वजह से केंद्रीय बैंक की ओर राहत उपायों की उम्मीद बढ़ने से एशियाई बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई।












Click it and Unblock the Notifications