'अगर जीवनी लिखी तो कई लोग सुसाइड कर लेंगे'
भास्कर डॉटकॉम में छपी खबर के मुताबिक अमर सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह को तो मैं बड़ा भाई मानता था तो अमिताभ को अपना लक्तेजिगर लेकिन दोनों ही बेवफा निकले। अमिताभ बच्चन एहसान फरामोश इंसान है तो मुलायम सिंह मौकापरस्त। भाभी जया को क्या कहूं वो काफी चालाक महिला है उन्हें पता है कि क्या करना चाहिए इसलिए ना तो उन्होंने मुझसे दोस्ती तोड़ी और ना ही मुझसे दोस्ती निभाई।
जब मैं बीमार था और जेल में था तो इनमें से कोई मेरे पास नहीं आया जबकि जब इन सब के दिन खराब थे तो मैं ही था जिनकी वजह से सब जिंदा हो गये थे।आज अमिताभ सुपर स्टार हैं लेकिन जब दीवालिया होने की कगार पर थे तो मैं ही था जो उनके साथ था। अमिताभ को मुझसे ज्यादा अपनी इमेज की फिक्र है तभी तो वो मुझसे जेल में मिलने नहीं आये जबकि अस्पताल में मिलने आये ताकि लोग उन पर उंगली ना उठाये। उनके लिए तो बस यही कह सकता हूं. मतलब निकल गया तो पहचानते नहीं...जा रहे हैं ऐसे जानते नहीं। अमर सिंह ने दावा किया कि अगर वो आज अपनी आत्मकथा लिख दें तो कई लोग आत्महत्या कर लेंगे।













Click it and Unblock the Notifications