यूपी में कल भी रहेंगे 16 लाख कर्मचारी हड़ताल पर

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ अन्य जिलों में भी हड़ताल किया जा रहा है। सर्वजन हिताय संघर्ष समिति के बैनर तले इस बिल का विरोध किया जा रहा है। पदोन्नति में आरक्षण बिल कैबिनेट द्वारा पास होने पर कर्मचारियों में खासा नाराजगी देखी जा रही है। सर्वजन हिताय संघर्ष समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने कहा कि अलग-अलग विभागों के सरकारी कर्मचारी प्रदेश भर में इस बिल के पास होने का विरोध कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हम किसी भी कीमत पर पदोन्नति के इस बिल को पास नहीं होने देंगे। उत्तर प्रदश में लगभग 18 लाख सरकारी कर्मचारी हैं, जिनमें से 2 लाख अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) से हैं। बचे लगभग सारे कर्मचारी इस बिल का विरोध कर रहे हैं। लोगों के इसके खिलाफ काफी रोष देखा जा रहा है। कैबिनेट में इस बिल के पास होने पर बसपा ने इसका स्वागत किया था, तो समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने इनका विरोध किया था।
अब आरक्षण की मांग को लेकर एक अन्य वर्ग आगे आता दिखाई दे रहा है। आंध्र प्रदेश के ओबीसी नेता और राज्यसभा में कांग्रेस के सांसद वी. हनुमंत राव ने कहा कि पदोन्नति मामले में ओबीसी कर्मचारियों को भी आरक्षण मिलना चाहिए। आज इस बिल को लेकर विधानसभा से लेकर रोड तक हंगामा देखने को मिल रहा है। विधानसभा के बाहर हड़ताल, तो अंदर बवाल।












Click it and Unblock the Notifications