मुंबई में एमएनएस की गुंडागर्दी, बिहारियों के साथ मारपीट

Bihari movie
मुंबई। अब इसे महाराष्‍ट्र सरकार की घटिया कानून व्‍यवस्‍था कहें या फिर महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) की गुंडागर्दी मगर मंगलवार की रात जो कुछ भी हुआ वो निश्चित तौर पर गलत और बहुत बुरा था। हुआ यह कि मुंबई से सटे ठाणे के बोइसर इलाके में एक थियेटर में घुसकर उत्‍तर भारतीय दर्शकों के साथ मारपीट की गई। आरोप यह है कि एमएनएस कार्यकर्ताओं ने थियेटर में में जमकर तोड़फोड़ की और फिल्‍म के पोस्‍टर्स फाड़ दिये तथा वहां मौजूद उत्‍तर भारतीय दर्शकों के साथ मारपीट की।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ठाणे के बोइसर इलाके में स्थित विजन थियेटर में ''एक बिहारी सौ पर भारी'' की शो चल रही थी। उसी दौरान महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता थियेटर में पहुंच गये और तोड़फाड़ शुरु कर दी। कार्यकर्ताओं ने फिल्‍म के पोस्‍टर फाड़ दिये और उत्‍तर भारतीयों के साथ मारपीट शुरु कर दी। प्रत्‍यक्षदर्शियों की मानें तो महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता वहां मौजूद लोगों से पूछ रहे थे कि वो कहां के रहने वाले हैं फिर उनके साथ मारपीट कर रहे थे।

वहां मौजूद लोगों और सूत्रों की मानें तो एमएनएस कार्यकर्ता फिल्म के टाइटल को लेकर भी नाराज थे। इस वजह से कार्यकर्ताओं ने गुंडागर्दी की। सूचना पाकर पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्‍द सेजल्‍द कार्रवाई की जायेगी। पुलिस ने बताया कि मारपीट में कुछ लोग जख्मी हुए हैं जिन्‍हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उल्‍लेखनीय है कि एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे पहले ही बिहार के लोगों को महाराष्ट्र से खदेड़ने की धमकी दे चुके हैं। इसके बाद उत्तर भारतीयों के साथ हुई इस मारपीट की घटना को एमएनएस की गुंडागर्दी से जोड़कर देखा जा रहा है।

महाराष्‍ट्र में उत्‍तर भारतीयों को लेकर जो कुछ भी हो रहा है वो किस हद तक सही है? महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना की तरफ से उत्‍तर भारतीयों पर बार-बार हमला बोलना जायज है? क्‍या यह महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना की गुंडागर्दी नहीं हैं? आप अपने सुझाव नीचे दिये गये कमेंट बॉक्‍स में लिख सकते हैं। हमें आपके बहुमूल्‍य सुझावों का इंतजार रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+