मुलायम ने दी कांग्रेस को चेतवानी, कहा खामियाजा तो भुगतना पड़ेगा

मायावती ने कहा है कि भाजपा और उनके सहयोगी दलों की ये हरकत निंदनीय है। वो अपनी कोयले के मुद्दे को लेकर मांग को थोड़ी देर के लिए साइड में रख सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। मैं यूपीए और एनडीए दोनों को जिम्मेदार मानती हूं जो इसे पास नहीं होने दे रहें। वहीं आज राज्यसभा में प्रमोशन में आरक्षण के बिल को लेकर राज्यसभा के काल के दौरान ही सपा और बसपा सांसद आपस में भिड़ गये। बेल की तरफ बढ़ रहे एसपी के सांसद नरेश अग्रवाल को बसपा सांसद अवतार सिंह ने रोकने की कोशिश की। जिसके बाद दोनो आपस में भिड़ गये और एक दूसरे को धक्का देने लगे।
मालूम हो कि कैबिनेट ने रिजर्वेशन इन प्रमोशन बिल को हरी झंडी दे दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी नौकरियों में पदोन्नति को लेकर अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लिए आरक्षण के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इस बिल का सर्वदलीय बैठक में मुलायम सिंह यादव ने विरोध किया था, जबकि मायावती ने इसका समर्थन किया था।












Click it and Unblock the Notifications