डायटिंग के चक्‍कर में बढ़ रहा है राज्‍य में डेंगू: ममता

Mamata Banerjee
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। सेहत को लेकर उठ रहे सवालों का ममता जी ने क्‍या ठोस जवाब ढूंढ निकाला है। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्‍य में बढ़ रहे डेंगू का ठिकरा डायटिंग पर फोड़ दिया। ममता बनर्जी से जब यह पूछा गया कि राज्‍य में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं आप इसके लिये क्‍या उपाय कर रही हैं? इस सवाल का जो जवाब ममता ने दिया वो समझ से परे था।

ममता ने कहा कि आजकल लोग डायटिंग पर ज्‍यादा ध्‍यान दे रहे हैं, खाना कम खाते हैं और कमजोर हो जाते हैं। और कमजोरी के चलते ही डेंगू की चपेट में आ जाते हैं। मालूम हो कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद ही कहा कि राज्य में डेंगू से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

रायर्टस बिल्‍डिंग में मीडिया को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि मेरे पास जितनी जानकारी है उसके अनुसार राज्‍य में डेंगू से तीन मौतें हो चुकी हैं। कुछ दिन पहले के आंकड़ों पर नजर डालें तो पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य विभाग की बेवसाइट में सारे कोलकाता शहर में डेंगू के कुल 626 मामले सामने आए हैं मगर स्‍थानीय लोगों का मनना है कि ये संख्या इससे कहीं अधिक है। मालूम हो कि ऐसा ही एक जवाब नरेंद्र मोदी ने भी दिया था। कुपोषण के बारे में पूछे जाने पर मोदी ने कहा था कि उनके राज्य की लड़कियां स्लिम होने के चक्कर में कुपोषण का शिकार हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+