मुंबई में भयानक बारिश, हाईटाइड की चेतावनी

मुंबई के कई इलाके पानी में डूबे हुए हैं। सड़कों के कई फुट ऊपर पानी बह रहा है। पुलिस ने आम लोगों के लिए यह एडवाइजरी जारी की है और प्रशासन अलर्ट हो गया है। भयानक बारिश और हाईटाइड की संभावना को देखते हुए लोगों को बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है। स्थानीय प्रशासन को भी लग गया है कि अगर बारिश इसी तरह होती रही तो मुंबई की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। आम लोगों को भी समुद्र के किनारे न जाने का निर्देश दिया गया है। बारिश का असर रोड के साथ-साथ रेल यातायात पर भी दिखने लगा है। लोकल ट्रेनें लेट से चल रही हैं, सड़को का ट्रेफिक काफी बेहाल चल रहा है। शहर के निचली जगहों पर पानी भर गया है।
हाल ही में राज्य सरकार ने जिन जिलों को सूखा प्रभावित घोषित किया था, वहां अच्छी बरसात हुई। औरंगाबाद, बीड़, परभणी, लातूर और नांदेड के कई सूखा गस्त इलाकों को बारिश ने पानी से सराबोर कर दिया है। किसानों के चेहरों की रौनक दुबारा लौट आई है। भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र के कई इलाकों में जानवर बह गए हैं।
मुंबई की लोकल समेत कई ट्रेनें लेट
भारी बारिश के कारण मुंबई की तीनों लाइनों- हार्बर, सेंट्रल और वेस्टर्न लाइन, पर रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। कल्याण समेत कई रेलवे स्टेशनों के पास भारी जल भराव के कारण कई ट्रेनें लेट हो गई हैं।
मुंबई से बेंगलूरु जाने वाली सभी ट्रेनें लगभग 4 से 6 घंटे लेट हैं, जबकि दिल्ली, कोलकाता और भोपाल जाने वाली ट्रेनें 3 से 5 घंटे लेट चल रही हैं। यही नहीं लोकल ट्रनों के लेट चलने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
