अब एड्स से निपटेगा केला!

मिशिगन विश्वविद्यालय के एक शोध दल का कहना है कि केले में मौजूद प्रोटीन एचआईवी दवाओं की तरह ही प्रभावी हैं। इसका इस्तेमाल एचआईवी संक्रमण के खिलाफ किया जा सकता है। ये शोध जैव रसायन की एक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।
एचआईवी और एड्स का विस्तार दुनिया भर के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में यह शोध इस चिंता से लोगों को मुक्ति दिला सकता है। वैसे भी केला एक ऐसा फल है जो आसानी से मिल जाता है और विश्व के लगभग हर देश में जहां यह पाया जाता है वहां यह लोगों की जेब और पंहुच के दायरे में होता है। इसलिए अगर जल्द ही इस शोध को मेडिकल एसोसिएशन की ओर से हरी झंडी मिलती है, तो एड्स पीड़ितो के लिए राहत भरी खबर होगी।
वैसे हम आपको बता दें कि केला सभी फलों में सबसे ज्यादा प्रोटीन से युक्त होता है। यदि आप सोचते हैं कि अंडा खाने से ताकत आती है, तो दो अंडों के बराबर प्रोटीन केले में होता है।
स्वस्थ्य रहने और बॉडी बिल्डिंग के लिये आज भी लोग रोज सुबह एक बड़ा गिलास दूध और दो केले लेने से आप अपनी बॉडी को बना सकते हैं। यदि आप दुबले पतले हैं तो सुबह दूध के साथ केले जरूर खायें।


Click it and Unblock the Notifications
