बिहार: कर्ज अदायगी के लिए मां ने दुधमुंहे बच्चे को बेचा

पुलिस ने बताया कि रामनगर गांव की रामबाबू दास की पत्नी पार्वती देवी ने गांव में संचालित स्वंय सहायता समूह योजना के के तहत 15 हजार रूपये कर्ज के रूप में लिये थे। वह रकम का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाई, जिसके कारण वह रकम वापसी नहीं कर पा रही थी। रकम वापस ना करने के कारण उसपर दबाव बनता जा रहा था।
रकम अदायगी के लिए भारी दबाव के कारण उसने अपने 11 महीने के बच्चे अमन का सौदा बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चिरंजीपुर निवासी शांति देवी से कर दिया। पार्वती ने अपने बच्चे को लगभग एक सप्ताह पहले 15 हजार रूपये में बेंच दिया था। बच्चे को बेंचने के बाद पार्वती सहायता समूह की रकम लौटाकर गांव छोड़कर चली गई।
उसके अचानक गायब होने के कारण परिजन परेशान हो गये। इस बीच गांव के एक आदमी ने पार्वती के बच्चे को चिरंजीपुर गांव में देख लिया, उसने बच्चे की सूचना परिवार को दी। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। बच्चे का पिता रामबाबू दास जालंधर में मजदूरी करता है। सूचना मिलने के बाद बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया। बच्चे को बेचने में सहयोग करने वाली दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया है। पार्वती की तलाश जारी है।


Click it and Unblock the Notifications
