घरेलू कामकाज करने के लिए पत्‍नी को मिलेगी तय सैलरी!

नई दिल्‍ली। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा की गई कोशीश अगर कामयाब हुई, तो पति को हर महिला घरेलू कामकाज के लिए अपनी सैलरी का एक हिस्‍सा अपनी पत्‍नी को देना होगा। इसको जल्‍द से जल्‍द अनिवार्य बनाने की कोशीश की जा रही है। घरेलू कामकाज करने वाली महिलाओं के लिए यह एक अच्‍छी खबर है। उनको नौकरी करने वाली महिलाओं की तरह घरेलू कामकाज करने के लिए हर माह पैसा दिया जाएगा।

मंत्रालय इसके लिए प्रस्‍ताव तैयार कर रहा है और जल्‍द ही इसे कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा। अगर मंत्रालय का यह प्रस्‍ताव पास हो गया तो पति को हर माह अपनी पत्‍नी को वेतन देना होगा। यह जानकारी केंद्रीय महिला एंव बाल विकास राज्‍यमंत्री कृष्‍णा तीरथा की ओर से दी गई है। हालांकि अभी यह नहीं बताया गया है कि तनख्‍वाह का कितना हिस्‍सा पत्‍नी को वेतन के रूप में दिया जाएगा।

इस कानून के तहत हर पुरूष को तय प्रतिशत के मुताबित पत्‍नी को हर महिने अदा करना होगा। इसके लिए मानक तैयार किया जा रहा है। प्रारूप को तैयार करने के लिए अगले छह महीने के अंदर प्रस्‍ताव को संसद में पेश करने की योजना है। इस कानून पर तीरथ ने बताया कि ज्‍यादातर महिलांए शादी के बाद घरेलू काम-काज में लग जाती है, जिसके कारण उनक पास आमदनी का कोई साधन नहीं होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+