कल 16 लाख सरकारी कर्मचारी करेंगे आरक्षण का विरोध

नई दिल्‍ली। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को पदोन्‍नति में आरक्षण देने के बिल को मंजूरी देने के केंद्रीय कैबिनेट के फैसले से सरकारी कर्मचारियों में खासा नाराजगी है। बुधवार को लगभग 16 लाख सरकारी कर्मचारी इस फैसला का विरोध करेंगे। यह विरोध सर्वजन हिताय संघर्ष समिति के बैनर तेल किया जाएगा।

सर्वजन हिताय संघर्ष समिति के अध्‍यक्ष शैलेंद्र दुबे ने कहा कि अलग-अलग विभागों के सरकारी कर्मचारी प्रदेश भर में इस बिल का विरोध करने के लिए सड़को पर उतरेंगे। उन्‍होंने कहा कि हम किसी भी कीमत पर पदोन्‍नति में आरक्षण को लागू नहीं होने देंगे। उन्‍होने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में लगभग 18 लाख सरकारी कर्मचारी है, जिनमें से लगभग 2 लाख अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) से हैं।

कैबिनेट के इस फैसला का बसपा प्रमुख मायावती समर्थन करती है, तो समाजवादी पार्टी के मुखिया इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। दूसरी तरफ आंध्र प्रदेश के ओबीसी नेता और राज्‍यसभा में कांग्रेस के सांसद वी. हनुमंत राव ने कहा कि देश में ओबीसी की संख्‍या बहत ज्‍यादा है, इसलिए उन्‍हें भी पदोन्‍नति में आरक्षण मिलना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि हमे भी न्‍याय मिलना चाहिए।

ऐसा बताया जा रहा है कि सरकार संसद के इसी सत्र में एससी/एसटी के लिए पदोन्‍नति बिल रख सकती है। कैबिनेट ने मुलायम के विरोध के बावजूद इस बिल पास कर दिया। इस इसपर सदन में चर्चा होगी। अगर इसको मंजूरी मिल जाती है, तो समाज के एक बड़े वर्ग की खासा नाराजगी निकलकर सामने आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+