मुलायम, राज ठाकरे का रवैया देश के लिए घातक: जोशी

Murali Manohar Joshi
लखनऊ। चाहे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना राज ठाकरे हो या सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, दोनों का ही रवैया देश के लिए घातक है। इन नेताओं पर सा प्रदायिक फैलाने का आरोप लगाते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. मुरली मनोहर जोशी ने यह लोग देश को बांटने की बात करते हैं।

डा. जोशी ने कहा कि श्री यादव ने हाल ही में कहा था कि स प्रदाय विशेष के साथ धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी और सच्चर कमेटी तथा रंगनाथ मिश्र आयोग की सिफारिशों को लागू किया जायेगा। उन्होंने सवाल किया कि एक संप्रदाय विशेष के साथ धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी तो क्या दूसरे वर्ग के लोगों के साथ धोखाधड़ी बर्दाश्त की जायेगी।

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं, केन्द्रीय मंत्री भी रहे हैं। उन्हें ऐसे बयानों से बचना चाहिए। डा. जोशी ने कहा कि सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्र आयोग की सिफारिशों पर पहले बहस होनी चाहिए।

उन्होंने श्री यादव पर वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं और ऐसी राजनीति से मतभेद और तनाव पैदा होता है। भाजपा नेता ने मनसे नेता राज ठाकरे की भी निन्दा की और कहा कि देश सभी का है। महाराष्ट्र और बिहार का भेदभाव कर श्री ठाकरे अलगाववाद को बढ़ावा दे रहे हैं। उनका कहना था कि तमाम बड़े नेताओं ने दूसरे राज्यों से चुनाव लड़ा।

उन्होंने खासतौर पर सुचेता कृपलानी, जार्ज फर्नांडीज, पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी का नाम लिया। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य के नागरिक के किसी भी राज्य में बेरोकटोक आने-जाने, व्यापार करने व रहने की पक्षधर है। वहीं कांग्रेस पर भ्रष्टाचारियों को बचाने व कोयला घोटाले को छुपाने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार को उजागर नहीं होने देना चाह रही है। इसका प्रमाण है कि जहां एक ओर प्रधानमंत्री स्वयं कैग की रिपोर्ट में प्रस्तुत आंकड़ों एवं अनुमानों को गलत बता रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि जब लोक लेखा समिति अपनी रिपोर्ट ही नहीं दी है तो प्रधानमंत्री ने किस आधार पर कैग के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि असल में कांग्रेस और सरकार दोनों ही घोटाले की जांच कराकर उसमें सहयोग करने के बजाय पूरे मामले में लीपापोती करने में तुले हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+