फिर पांच रुपये तक महंगा हो सकता है पेट्रोल!

गौरतलब है कि सरकारी तेल कंपनियों को फिलहाल एक लीटर डीजल पर करीब 19 रुपये 26 पैसे का नुकसान हो रहा है। अधिकारी के अनुसार डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी के समय राजनीतिक वजहों का भी ध्यान रखा जायेगा। डीजल के दाम में बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ने का खतरा है। इसे ध्यान में रखते हुए ही डीजल के दाम में बढ़ोतरी की जाएगी। माना यह भी जा रहा है कि सरकार डीजल गाड़ियों पर ड्यूटी भी बढ़ा सकती है। डीजल की कीमत कम होने के चलते इससे चलने वाली गाड़ियों की सेल्स बढ़ रही है।
दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 41.29 रुपये लीटर है। वहीं, यहां पेट्रोल का दाम 68.46 रुपये लीटर है। मालूम हो कि जुलाई में पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद सरकार के घटक दलों ने इसका काफी विरोध किया था। उधर, यूरोप और चीन में विनिर्माण के कमजोर आंकड़ों की वजह से केंद्रीय बैंक की ओर राहत उपायों की उम्मीद बढ़ने से एशियाई बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई।


Click it and Unblock the Notifications
